अन्धे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने 6 घटें में किया खुलासा

अन्धे कत्ल का कोतवाली पुलिस ने 6 घटें में किया खुलासा


हत्या कर माँ के शव को बोरी में बांधकर फेकने वाला आरोपी पुत्र गिरफ्तार ,


घटनाक्रम  - दिनाक 21.02.20 को चीकी [रामनगर खबर सुचनाकर्ता अर्जुन पिता पूरणसिंह मडलाई निवासी साई नगर कालोनी रामनगर खण्डवा  ने सुचना  दी कि नाले के पास साई नगर कालोनी के गढ्ढे  मे एक बोरी में अज्ञात महिला उम्र  करिबन 55 वर्ष का शव पड़ा हुआ है सुचना पर मर्ग क्रमाक 130 /20 धारा जा फी, कायम कर जध में लिया गया। शव अज्ञात महिला के सिर में किसी हथियार से चोट पहुधाकर हत्या करना पाया गया। मौके पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा  उपस्थित होकऱ घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं अज्ञात  महिला की ह्त्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। थाना कोतवाली खडवा पर अपराध कम्रक 130/20 धारा 302.201 भादवि का अज्ञात  आरोपी के विरूद पजीबन्द कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना में अज्ञात  मृतका की तपासणी  हेतु नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम गठित की गई आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज एवं पूछताछ पर अज्ञात मृतका की शिनाख्त  विमला बाई पति मधुकर पाटील उम्र  50 साल निवासी  बीदरली थाना  शाहपुर जिला बुरहानपुर  साई नगर कालोनी खंडवा के रूप में हुई। आस - पास पूछताछ करते मृतका अपने लडके संतोष पाटील के साथ  किराये के मकान में रहना व  4-5 दिन से दिखाई नही देना तथा मृतका के मकान से बदबु  आना बताया जो प्रथम दृष्ट्या उसके पुत्र सतोष पाटील पर संदेह  होने से संदेही सतोष पाटील को सलुजा कालोनी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। घटना का तरिका एवं कारण - अनुसंधान में संदही विमलाबाई का लडका संतोष पिता मधुकर पाटील उम्र  33 वर्ष निवासी साईराम नगर कालोनी रामनगर खंडवा से पूछताछ करते उसके द्वारा बताया की उसकी माँ उसे बहुत ज्यादा परेशान करती थी। बात-बात पर लडाई-झगडा करती थी, जिससे परेशान होकर आज से 5-6 दिन पहले सुबह-सुबह घर में रखी मोगरी से 8-10 वार करके मार डाला था, और उसकी लाश को बिस्तर  पेटी मे छुपाकर रख दिया था। और पटना दिनाक से ही फरार हो गया था। दिनांक 20.02.20 को पूनः  अपने घर  आया और माँ की लाश को ठिकाने लगाने उदेश्य से गेहु की बोरी मे भरकर घर  से 100-150 मीटर की दुरी पर नाले के किनारे सुबह करिबन 4-5 बजे के बिच  यादव के मकान के आगे नाले के पास फेक आया था। पकडे जाने के डर से फरार होकर बुरहानपुर और दिनाक 22.02.20 को सलुजा कालोनी स्थित उसकी नानी सास के घर पर छुप गया था। जिसे मकान मालिक के लड़के नितीन की सूचना पर आज दिनांक 22.02.20 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी - संतोष पिता मधुकर पाटील उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बोदरीली थाना शाहपुर बुरहानपुर हाल साई नगर कालोनी रामनगर खंडवा


उक्त अधे कत्ल के प्रकरण का मात्र 6 घटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफतार करने में नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा गठरे थाना प्रभारी बी एल मंडलोई, चौकी प्रमारी टी.सी. सिंधे उनि रामप्रकाश यादव, उनि रामकुमार सिंह, उनि. यशवत बडोले सायबर प्रभारी, सउनि रमेश मोरे सउनि भाउलाल चित्तोढे, आर 193 जितेन्द्र खाण्डेकर, आर 33 अमर प्रजापत, आर 222 अमित यादव, आर. 487 अंकित यादव, आर 282 संदीप धांडे, आर 177 धर्मेन्द्र अहिरवार, प्र. आर फोटो रविन्द्र भगत, आर जितेन्द्र राठौर सायबर सेल की उल्लेखनीय भूमिका रही है, जिन्हे पुलिस अधीक्षक खंडवा डॉ. शिव दयाल सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की अनुसंशा की गई है।