दादाजी दरबार से निकलेगी भव्य भोले की बारात

दादाजी दरबार से निकलेगी भव्य भोले की बारात , महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल


महादेव गढ़ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 फरवरी दोपहर 2:00 बजे से दादाजी मंदिर प्रांगण से पटेल सेवा समिति के मदनलाल ठाकरे एवं राष्ट्रसंत स्वरूपानंद जी ओमकारेश्वर वाले बारात को भगवा झंडी से रवाना करेंगे। भोले की बारात का मुख्य आकर्षण रोहतक हरियाणा से आई बाबा अमरनाथ  भक्त मंडली रहेगी जिसमें भक्तगण भस्मारती, शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति मार्ग में देते हुए  आगे बढ़ाएंगे। मार्ग में युवा एवं मातृशक्ति बाराती बनकर नृत्य की प्रस्तुति देते चलेंगे। शहर के सिंगाड तलाई एवं अन्य स्थानों से चलित राम दरबार की झांकी बारात में सम्मिलित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में शिवभक्त अपने-अपने शंकर को विवाह के लिए लेकर आएंगे जो बारात में सम्मिलित होंगे।  बघि,ढोल ताशे से सभी शिव भक्तों अपने-अपने स्तरों पर प्रस्तुतियां देंगे। महादेव गढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने एक पत्रकार वार्ता करके यह संदेश दिया कि भोले की बारात से शहर में समरसता का वातावरण बना है सभी शहर वासियों में उत्साह एवं उमंग चरम पर है।