चित्रकूट , रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों द्वारा जड़ा गया ताला ,
विश्वविद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप - रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की नीतियों के खिलाफ विश्वविद्यालय की दिव्यांग छात्राओं द्वारा रोष जताया गया साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही ज्यादती ,स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा विभिन्न प्रकार के हिटलर शाही बयानों को दिव्यांग छात्राओं द्वारा नकारते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ा गया ।रसोई गैस सिलेंडर को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा खाने पीने के लिए मेस में अच्छी व्यवस्था नहीं प्रदान की जा रही स्वयं दिव्यांग छात्राओं द्वारा भोजन इत्यादि की व्यवस्था हेतु रसोई गैस सिलेंडर रखने पर विश्वविद्यालय प्रशासन कठोर कार्रवाई दिव्यांग छात्र छात्राओं के खिलाफ आए दिन करता है जिससे पीड़ित होकर के दिव्यांग छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया विश्वविद्यालय प्रशासन से पूछने पर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई भी जवाब देने के लिए तैयार नहीं होता ।। देखते हैं विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही रवैया के खिलाफ कब तक दिव्यांग छात्रों द्वारा जारी रहेगी जंग। और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कब तक इनकी समस्याओं के समाधान हेतु सुगम रास्ता निकाला जाएगा