बदल गया है स्वरूप अब भगोरिया का

बदल गया है स्वरूप अब भगोरिया का


🎡Bhagoria 2020🎡 
झाबुआ-आलीराजपुर-धार जिले में भगोरिया हाट की शुरुआत 3 मार्च से होगी इन मेलों का सिलसिला 9 मार्च तक चलेगा
 आदिवासियों का सांस्कृतिक पर्व भगोरिया नजदीक आ गया है। मार्च के पहले हफ्ते में भगोरिया हाटों की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ अंचल में ढोल, मांदल और बांसुरी की आवाज गूजेंगी।
झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में 9 मार्च तक चलेंगे भगोरिया हाट
साथ ही फाग की मस्ती में डूबे आदिवासी युवाओं की गगनभेदी कुर्राटियां भी मस्ती का अहसास कराएंगी। झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में 9 मार्च तक चलने भगोरिया हाटों में परंपरानुसार आदिवासियों के वैवाहिक रिश्ते भी तय होंगे। उल्‍लेखनीय है कि भगोरिया हाट देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्‍या में पर्यटक झाबुआ अौर अालीराजपुर जिले में आते हैं। समय के साथ भगोरिया ने भी आधुनिक परिवेश अपना लिया है। अब भगोरिया मेेले में आने वाले आदिवासी आधुनिक परिधानों में नजर आते हैं।
आदिवासी भी अपना प्रिय पर्व मनाने के लिए फरवरी के अंत तक लौट आएंगे।
रोजी-रोटी की जुगाड़ में प्रदेश से बाहर गए आदिवासी भी अपना प्रिय पर्व मनाने के लिए फरवरी के अंत तक लौट आएंगे। मेलों का आयोजन 3 मार्च से होली के पहले आने वाले रविवार तक प्रतिदिन होगा।


 



3 मार्च से 9 मार्च तक यहां लगेगा भगोरिया हाट
3 मार्च (मंगलवार) - बखतगढ़, आम्बुआ, अंधारवड़, पिटोल, खरड़ू, थांदला, तारखेड़ी एवं बरवेट।


4 मार्च (बुधवार) - चाँदपुर, बरझर, बोरी, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोरायता, कल्याणपुरा, खट्टाली, मदरानी एवं ढेकल।


5 मार्च (गुरुवार) - फूलमाल, सोंडवा, जोबट, पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई एवं चैनपुरा।


6 मार्च (शुक्रवार) - कट्ठीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़, भगोर, बेकलड़ा, मांडली एवं कालदेवी।


7 मार्च (शनिवार) - मेघगनर, रानापुर, नानपुर, उमराली, बामनिया, झकनावदा एवं बलेड़ी।


8 मार्च (रविवार) - झाबुआ, छकतला, झीरण, ढोलियावाड़, रायपुरिया, काकनवानी, सोरवा, आमखूँट, कनवाड़ा एवं कुलवट।


9 मार्च (सोमवार) - आलीराजपुर, भाबरा, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बडगुड़ा एवं मेड़वा।


धार - Bhagoria Mela 2020*
3 मार्च (मंगलवार) - करजवानी (डही), कुक्षी, नालछा, धरमपुरी, तिरला।


4 मार्च (बुधवार) - अराड़ा (डही), सुसारी, सरदारपुर, सलकनपुर, गोलपुरा।


5 मार्च (गुरुवार) - डही, रिंगनोद, दत्तीगांव, गुजरी, बाकानेर, सिंघाना।


6 मार्च (शुक्रवार) - धरमराय व पड़ियाल (डही), धामनोद, मनावर, जौलाना।


7 मार्च (शनिवार) - कवड़ा च बाबली (डही), खलघाट।


8 मार्च (रविवार) - बड़वान्या (डही), राजगढ़, गंधवानी, टांडा, भारुड़पुरा।


9 मार्च (सोमवार) - फिफेडा (डही), बाग, निसरपुर, डेहरी, धानी, गुमानपुरा।